पूर्व राजद नेता रमीज रेजा कांग्रेस में शामिल
किशनगंज, मई 14 -- बिशनपुर। कोचाधामन प्रखंड के मजगामा पंचायत के महियापुर ग्राम निवासी राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव रमीज राजा बुधवार को कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। किशनगंज में कांग्रेस जिलाध्यक्ष शहाबुल अख्तर के हाथों पूर्व राजद नेता रमीज रेजा ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता को ग्रहण किया। गौरतलब है कि विगत सप्ताह रमीज राजा ने राजद के सभी पद से इस्तीफा दे दिया था। कांग्रेस के सदस्यता ग्रहण करने बाद रमीज रेजा ने कहा मेरा प्रयास रहेगा अधिक से अधिक लोगों को कांग्रेस पार्टी का सदस्य बनाए । पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी उसी मजबूती के साथ निभाऊंगा । फोटो 14 मई केगंज 1 : पूर्व राजद नेता रमीज रेजा को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.