नई दिल्ली, मई 25 -- क्रिकेट के गलियारों से एक दुखद: खबर सामने आ रही है। पूर्व रणजी प्लेयर एसएल अक्षय, जो 39 साल के थे, उनका निधन लोकल मैच के दौरान हार्ट अटैक के कारण हो गया है। बताया जा रहा है कि अक्षर रविवार को बेंगलुरु में लोकल डिविजन मैच खेल रहे थे। शिवमोग्गा के रहने वाले अक्षय रणजी ट्रॉफी में कर्नाटक की टीम से खेल चुके हैं और कर्नाटक प्रीमियर लीग में भी हिस्सा लिया था, जिसे अब महाराजा ट्रॉफी KSCA T20 कहा जाता है। अक्षय की मौत से कर्नाटक क्रिकेट जगत सदमे में है, कई पुराने खिलाड़ियों और अधिकारियों ने दुख जताया है। भारत के पूर्व क्रिकेटर डोड्डा गणेश ने X पर एक इमोशनल मैसेज शेयर किया। यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड, MI के खिलाफ 4 रन बनाकर रचा इतिहास रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षय के.आर. पुरम के एक ग्राउंड पर थर्ड-ड...