पूर्व रंजिश में मारपीट, एक आरोपित गिरफ्तार
सीवान, मई 22 -- पचरुखी, एक संवाददाता। सराय थाना क्षेत्र के बैसाखी गांव में पूर्व की रंजिश को लेकर बुधवार की शाम हुई मारपीट मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी इसी गांव का रंजीत कुमार बताया जाता है। इस मामले को लेकर पीड़ित पक्ष द्वारा थाने में आवेदन देकर कई लोगों पर मारपीट एवं गाली-गलौज का आरोप लगाया गया था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए आरोपियों की धड़पकड़ के लिए छापेमारी की। इसी दौरान आरोपी रंजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। सराय थानाध्यक्ष विकास कुमार विट्टू ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- पूर्व रंजिश में मारपीट, एक आरोपी गिरफ्तार घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.