मुजफ्फरपुर, मार्च 6 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। पूर्व मेयर समीर कुमार व उनके कार चालक हत्याकांड में शुक्रवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के कोर्ट में बचाव पक्ष की ओर से गवाह पेश नहीं किया गया। इससे पहले पिछली सुनवाई की तिथि को बचाव पक्ष की ओर से गवाह के रूप में लालबाबू चौधरी को पेश किया गया था। कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई के लिए 10 मार्च को अगली तिथि तय की है। मालूम हो कि अभियोजन पक्ष की ओर से गवाही पूरी होने के बाद बचाव पक्ष की ओर से कोर्ट में गवाह पेश किए जा रहे हैं। बचाव पक्ष की ओर से चार गवाहों की सूची कोर्ट को सौंपी गई थी। इसमें से अब तक एक गवाह को ही पेश किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...