मुजफ्फरपुर, फरवरी 18 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। पूर्व मेयर समीर हत्याकांड के सात आरोपितों का बुधवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के कोर्ट में बयान दर्ज कराया गया। इसमें गोविंद कुमार, सुजीत कुमार, मृत्युंजय कुमार उर्फ पिंटू सिंह, कुमार रणंजय ओमकार, सुशील छापड़िया, श्यामनंदन मिश्र व नवीन कुमार शामिल हैं। बयान में सभी ने खुद को निर्दोष बताया। इससे पहले प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने सभी आरोपितों को उनके ऊपर लगाए गए आरोप व गवाहों के बयान को सुनने के संबंध में पूछा। सभी ने इससे सहमति जताई। इसके बाद सभी ने बयान में अपने को निर्दोष बताया। अब बचाव पक्ष की ओर से सफाई साक्ष्य पेश किया जाएगा। इसके लिए कोर्ट ने अगली तिथि 21 फरवरी तय की है। पिछले 12 फरवरी को अभियोजन पक्ष की ओर से गवाही की प्रक्रिया पूरी होने की जानकारी कोर्ट को दी थी। इसके बाद कोर्...