पूर्व मेयर समीर हत्याकांड में मंटू शर्मा सहित तीन के विरुद्ध आरोप तय
मुजफ्फरपुर, जुलाई 16 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। पूर्व मेयर समीर कुमार व उनके कार चालक रोहित कुमार हत्याकांड के आरोपित प्रद्युम्न शर्मा उर्फ मंटू शर्मा, शंभू सिंह व राजू साह उर्फ राजू तुरहा के विरुद्ध बुधवार को आरोप तय किया गया। इससे पहले प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्वेता कुमारी सिंह के कोर्ट ने तीनों को उनपर लगाए गए आरोपों को सुनाया। यह भी पढ़ें- गोविंद हत्याकांड : आरोपित शूटर राजा के विरुद्ध वारंट जारीआरोपियों की उपस्थिति लोक अभियोजक अजय कुमार ने बताया कि तीनों कोर्ट के समक्ष उपस्थित हुए थे। इस दौरान तीनों ने खुद को निर्दोष बताते हुए सेशन-ट्रायल का सामना करने की इच्छा जताई। इसके बाद कोर्ट ने तीनों के विरुद्ध आरोप तय कर दिया। तीनों के विरुद्ध अब सेशन-ट्रायल चलेगा। पहले अभियोजन पक्ष की ओर कोर्ट के समक्ष साक्ष्यों को पेश किया जाएगा। कोर्ट ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.