मुजफ्फरपुर, फरवरी 13 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। पूर्व मेयर समीर हत्याकांड में गुरुवार को अभियोजन पक्ष की ओर से कोर्ट में गवाही की प्रक्रिया पूरी हो गई। इस मामले में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के कोर्ट में सेशन ट्रायल चल रहा है। सात आरोपित इस सेशन ट्रायल का सामना कर रहे हैं। लोक अभियोजक अजय कुमार ने बताया कि एक दर्जन से अधिक गवाहों की गवाही कराई है। गवाही प्रकिया पूरी हो गई। उनकी प्रार्थना पर कोर्ट ने अभियोजन पक्ष की गवाही को बंद कर दिया है। अब आरोपितों का कोर्ट में बयान दर्ज होगा। इसके लिए कोर्ट ने 18 फरवरी की तिथि तय की है। 23 सितंबर 2018 की शाम नगर थाना के नवाब रोड चंदवारा में पूर्व मेयर समीर कुमार व उनके कार चालक रोहित कुमार को एके-47 से भून दिया गया। तत्कालीन नगर थानाध्यक्ष मो. शुजाउद्दीन के बयान पर अज्ञात के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई ...