मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 12 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। पूर्व मेयर समीर कुमार हत्याकांड में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्वेता कुमारी सिंह के कोर्ट में शुक्रवार को नगर थाना के तत्कालीन दारोगा बानेश्वर किस्कू की गवाही हुई। वे इस मामले की बाद में जांच अधिकारी बनाए गए थे। उन्होंने आरोपितों के विरुद्ध कोर्ट में पूरक चार्जशीट दाखिल की थी। गवाही में उन्होंने कोर्ट के समक्ष पूरक चार्जशीट दाखिल करने की पुष्टि की। इस मामले में पूर्व मेयर समीर कुमार की पत्नी सहित आधा दर्जन गवाहों की गवाही हो चुकी है। इस मामले की अगली सुनवाई 17 दिसंबर को होगी। मालूम हो कि 23 सितंबर 2018 की शाम नगर थाना के चंदवारा नवाब रोड में पूर्व मेयर समीर कुमार व उनके कार चालक रोहित कुमार को एके-47 से भून दिया गया था। तत्कालीन नगर थानाध्यक्ष मो. शुजाउद्दीन के बयान पर अज्ञात बदमाशों के वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.