पूर्व मेयर गौरव गोयल ने मेधावियों को सम्मानित किया
रुडकी, मई 18 -- रुड़की, संवाददाता। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की इंटर और हाईस्कूल की मेधावी छात्राओं को मुख्य अतिथि पूर्व मेयर गौरव गोयल ने सम्मानित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी किसी भी समाज और राष्ट्र की शक्ति होते हैं। छात्राओं ने जहां परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त कर अपने व अपने परिवार का नाम रोशन किया है, वहीं उन्होंने विद्यालय का नाम भी ऊंचा किया है। इस दौरान रितिका, अरशी, आयुषी सैनी, नाजिश, इकरा, सिधरा, अंजलि, रितिका, साक्षी के अलावा दो शिक्षिकाओं निरुपमा वर्मा और अनु कोहली को सम्मानित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.