रुडकी, अप्रैल 27 -- रुड़की। पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कैंट बोर्ड स्कूल लालकुर्ती में बच्चों को पाठ्य सामग्री बांटी। उन्होंने बच्चों को मेहनत और लगन से पढ़ाई करने का आह्वान किया। प्राचार्य डॉ नरेंद्र कुमार और प्रबंधक अमरीश कुमार ने उनके सेवाभाव की सराहना की। इस अवसर पर दिनेश कुमार, कलीम अहमद, सिद्धार्थ, सीता नेगी, पूर्वा देवी, संगीता मिगलानी, सविता रानी, नीलम, रिचा सैनी, अमन वर्मा, नेहा, अनिता बंसल, डॉली, पारुल, सबीना, राजीव, आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...