पूर्व में हुई शिक्षक भर्तियों के रिक्त पद भरने की तैयारी
मैनपुरी, जून 4 -- बेसिक शिक्षा विभाग में पूर्व में हुई भर्तियों के रिक्त पद भरे जाएंगे। वर्ष 2015 और 2018 में हुई शिक्षक भर्ती में जिले में कुछ पद रिक्त हैं। भर्ती प्रक्रिया की मैरिट से बाहर अभ्यर्थियों ने इस मामले में कोर्ट में याचिका दायर की थी। कोर्ट ने बेसिक शिक्षा विभाग को रिक्त पदों पर नियुक्ति के आदेश दिए तो जिले में रिक्त पदों पर नियुक्ति की तैयारी शुरू कर दी गई है। सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने बीएसए ने रिक्त पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति से जुड़ा पत्र भेजा है। पत्र में कहा गया है कि 29 हजार शिक्षक भर्ती 2015 और 12460 शिक्षक भर्ती 2018 में हुई थी। जनपद में जो भी पद रिक्त हैं उन पर कोर्ट के आदेशानुसार याचियों को नियुक्ति प्रदान की जाए। हाल ही में कोर्ट के आदेश पर विभाग में 17 शिक्षकों को नियुक्ति दी गई है। सचिव के निर्देश मिलने के बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.