नोएडा, अप्रैल 9 -- ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। ग्रेटर नोएडा में 130 मीटर चौड़ी सड़क के किनारे गहरा गड्ढा और अन्य प्रमुख सड़कों के किनारे नाले की छत टूटी होने की वजह से हादसे का खतरा मंडरा रहा है। जनवरी में इंजीनियर की पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबने से मौत की घटना के बाद खुले नाले के पास लगाई गई रिफ्लेक्टिंग टेप और जाल गायब हो गए हैं। खुले पड़े नालों को ढकने का काम शुरू कर दिया गया है,लेकिन इसमें तेजी नहीं आ रही है। ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट को जोड़ने वाली 130 मीटर चौड़ी सड़क पर मकौड़ा गांव के पास कई बीघा जमीन पर 25-30 फीट गहरा गड्ढा है। बारिश होने पर इसमें पानी भर जाता है। इस मार्ग पर दिन रात वाहनों की आवाजाही लगी रहती है। वाहन के अनियंत्रित होने पर सीधे गड्ढे में जाकर गिरेगा। सड़क के किनारे नाली का निर्माण किया गया है। हादसे का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.