पूर्व मुख्य प्रशासिका दादी प्रकाशमणि का स्मृति दिवस मनाया
रांची, अगस्त 25 -- रांची। ब्रह्माकुमारीज संस्था की पूर्व मुख्य प्रशासिका दादी प्रकाशमणि की स्मृति में मंगलवार को हरमू रोड स्थित चौधरी बागान में श्रद्धांजलि कार्यक्रम व विश्व बंधुत्व दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रांची विश्वविद्यालय के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ रानी प्रसाद ने दादी की आध्यात्मिक जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि दादी का जीवन इतिहास और उनकी आध्यात्मिक संदेश मानवता को सही राह दिखानेवाले प्रकाश स्तंभ हैं। उनका मानना था कि केवल एक शक्तिशाली आत्मा ही नि:स्वार्थ प्रेम दे सकती है। ऐसी आत्माएं ही झुकने या नम्र होने का साहस कर सकती हैं। कार्यक्रम में योगदा सत्संग विद्यालय की प्राचार्या कृष्णा शुक्ला, केंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी निर्मला बहन समेत अन्य सभी लोगों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। यह भी पढ़ें- दादी प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.