पलामू, जनवरी 11 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। बेरोजगार संघर्ष मोर्चा के जिला कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की 82 वीं जयंती मनाई। कार्यक्रम अध्यक्षता मोर्चा अध्यक्ष उदय राम व संचालन संजय कुमार ने किया। कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित किया। मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि शिबू सोरेन झारखंड अलग राज्य आंदोलन के अगुआ थे। इनका जन्म 11 जनवरी 1944 ई को हुआ था। वे सोशन, दमन, अन्याय एवं महाजनी प्रथा के खिलाफ संघर्ष किए थे। जल जंगल, जमी की लड़ाई लड़ें। वे आज नहीं है,परंतु उनके विचार आज भी जिंदा है। इस अवसर पर नारायण शाह, संतोष विश्वकर्मा, सतीश दुबे, संजय मिस्त्री, कृष्णा राम, जयपाल मोची समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.