बोकारो, जनवरी 15 -- बोकारो ,प्रतिनिधि। स्वतंत्रता सेनानी, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व मजदूर नेता पंडित बिन्देश्वरी दूबे की 105 वीं जयंती के उपलक्ष्य में बुधवार को बिन्देश्वरी दूबे चौक में उनके फ़ोटो पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि दी गई। कार्यक्रम में बिन्देश्वरी दूबे फाउंडेशन के अध्यक्ष ऋतेश चौबे ने स्व.* दूबे के राजनीतिक जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें मजदूरों का मसीहा बताया। उन्होंने बताया की किस प्रकार स्व.* दूबे ने मजदूरों के हित के लिए अपनी नौकरी छोड़ उनके शोषण के खिलाफ उनके वेतन, सुरक्षा और रहन-सहन के लिए लंबी लड़ाई लड़ी। उन्होंने बताया श्री दूबे ने ठेका मजदूरी पर रोक लगाकर तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की मदद से भारत की समस्त कोलियरियों का राष्ट्रीयकरण करवाया था। उन्होंने ही लंबी लड़ाई लड़कर राष्ट्रीय कोयला वेतन समझौता लागू करवा...