चक्रधरपुर, मार्च 10 -- गोईलकेरा। पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा मंगलवार को गोईलकेरा पहुंचे और गोईलकेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की प्रभारी चिकित्सका पदाधिकारी डयश्री किरण से जानकारी ली और मामले को गंभीरता पूर्वक लेने की मांग की, साथकहा कि इसके लिए जो भी स्वास्थ्य कर्मी जिम्मेदार है, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि दूबारा इस तरह का वारदात नहीं हो सकें। बता दे कि गोईलकेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में होरो गांव निवासी रोजगार सेवक किता मोहन चांपिया को एक्सपायरी स्लाईन चढ़ा दिया गया था। जिससे उसकी तबीयक और ज्यादा खराब हो गई। इसके बाद परिजन उसे बेहतर ईलाज के लिए सिमडेगा ले गए, जहां उसका ईलाज किया जा रहा है। वहीं इस मामले में जिला प्रशसान ने जांच के आदेश दिये है और इसके लिए तीन सदसीय कमेटी का गठन किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...