पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद खंडूरी को भारत रत्न दिलाने की मांग
देहरादून, मई 8 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। सामाजिक संस्था जन जागरण अभियान समिति ने मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी को भारत रत्न दिलाने की मांग की। समिति ने राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री उत्तराखंड, राज्यपाल और मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। पत्र में समिति ने पूर्व मुख्यमंत्री को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए भारत रत्न दिया जाने का अनुरोध किया। शुक्रवार को समिति ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी से मुलाकात कर पूर्व सीएम खंडूरी के स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान समिति के संस्थापक अध्यक्ष स्वप्निल सिन्हा ने पूर्व सीएम मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी को एतिहासिक और उत्कृष्ट कार्यों के लिए देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' दिलाने की मांग की। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने कहा कि उनके पिता पूर्व सीएम खंडूरी का पूरा जीवन ही राष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.