लातेहार, मई 25 -- लातेहार, प्रतिनिधि। पलामू दौरे से लौटने के क्रम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी शनिवार की शाम भाजपा नेता मोती सोनी के करकट स्थित आवासीय परिसर पहुंचे। श्री सोनी ने अंग वस्त्र भेंट कर श्री मरांडी का स्वागत किया। इस दौरान मरांडी ने श्री सोनी के परिजनों से मुलाकात कर कुशलक्षेम पूछा और छोटों को आशीर्वाद दिया। श्री मरांडी तकरीबन एक घंटे रुकने के बाद रांची प्रस्थान कर गए। मौके पर भाजपा अध्यक्ष बंशी यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह, वार्ड पार्षद नसीरुद्दीन अंसारी, राजन तिवारी, ध्रुव पांडेय, रितेश कुमार, राजेंद्र पासवान, डॉ चन्दन, सुनील शौंडिक व आशीष सोनी आदि ने श्री मरांडी का स्वागत किया। मौके पर कई भाजपाई मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...