चतरा, सितम्बर 17 -- गिद्धौर, प्रतिनिधि। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के साथ-साथ प्रतिपक्ष नेता बाबूलाल मरांडी मंगलवार को प्रखंड के तिलैया गांव पहुंचे। जहां पर उन्होंने भाजपा जिला अध्यक्ष रामदेव सिंह भोक्ता के पिता रघुवीर सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित किया। उन्होंने शोक संवेदना प्रकट करते हुए स्वजनों को दुख की घड़ी में साथ रहने का वचन दिया। श्रद्धांजलि सभा के पश्चात भाजपा के नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ कई मुद्दों पर चर्चा किया। उन्होंने कहा झारखंड सरकार की स्थिति ठीक नहीं है। कार्यकर्ताओं को पार्टी की मजबूती के साथ-साथ भाजपा की नीति व सिद्धांत को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा झारखंड में भय भूख भ्रष्टाचार चरम पर है। हेमंत सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। मौके पर योगेन्द्र प्रताप सिंह,सांसद काल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.