हरिद्वार, मई 19 -- हरिद्वार, संवाददाता। नई दिल्ली स्थित साहित्य अकादमी सभागार में आयोजित डॉ. निशंक रचना संसार सम्मान समारोह में हरिद्वार के कई साहित्यकारों और शिक्षाविदों को सम्मानित किया गया। हिमालय विरासत ट्रस्ट की ओर से आयोजित कार्यक्रम में देशभर से पहुंचे साहित्यकारों, शिक्षाविदों और विद्वानों की मौजूदगी में पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल 'निशंक' को 'कथा सम्राट' सम्मान से नवाजा गया। यह समारोह डॉ. निशंक की कहानियों पर आधारित रविवारीय परिचर्चाओं के तीन वर्ष पूरे होने और 150 कार्यक्रमों के सफल आयोजन के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में करीब 150 साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। सम्मानित करने वालों में इंडिया हैबीटेट सेंटर के निदेशक प्रो. के.जी. सुरेश, प्रसिद्ध हास्य कवि एवं के...