पूर्व मुख्यमंत्री जगदंबिका पाल का स्वागत
जौनपुर, मई 4 -- जौनपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद डुमरियागंज जगदंबिका पाल रविवार को पूर्व गृहराज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह के आवास पर पहुंचे। इस दौरान उनका स्वागत किया गया। स्वागत समारोह के दौरान उन्हें भगवान श्रीराम की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया। स्वागत समारोह में दोनों नेताओं ने पार्टी संगठन को मजबूत करने, आगामी चुनावी रणनीतियों और क्षेत्रीय विकास के मुद्दों पर चर्चा की। जगदंबिका पाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए एकजुट होकर काम करने का संदेश दिया, वहीं कृपाशंकर सिंह ने उनके अनुभव और नेतृत्व की सराहना की। इस मौके पर जगदंबिका पाल ने कहा कि भगवान श्रीराम भारतीय संस्कृति और आस्था के प्रतीक हैं। उन्होंने क्षेत्र के विकास और जनता की सेवा के लिए निरंतर कार्य करने का आश्वासन दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.