सराईकेला, मई 11 -- सरायकेला। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने असम में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत के बाद हिमंता बिस्वा सरमा को सर्व- सम्मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर बधाई दी है। सोरेन ने सोशल मीडिया के माध्यम से शुभकामनाएं साझा करते विश्वास जताया कि असम अब प्रगति की नई ऊंचाइयों को छुएगा। अपने संदेश में उन्होंने कहा पूरा विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और कुशल नेतृत्व में असम प्रगति और विकास के नए कीर्तिमान गढ़ेगा। सोरन ने आगे कहा कि असम की जनता ने लगातार तीसरी बार एनडीए की सरकार चुनकर यह स्पष्ट कर दिया है कि प्रदेश अब विकास, शांति और समृद्धि के मार्ग पर मजबूती से आगे बढ़ रही है। यह भी पढ़ें- असम में फिर हिमंत बिस्वा सरमा सरकार, NDA के विधायक दल ने सर्वसम्मति से दिया समर्थन उन्होंने सरमा क...