घाटशिला, अप्रैल 18 -- चाकुलिया। चाकुलिया प्रखंड के बर्डीकानपुर-कालापाथर पंचायत में पश्चिम बंगाल की सीमा से सटे और पहाड़ों के बीच बसे बीहड़ गांव पोचापानी का पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की पुत्री दुखनी सोरेन ने दौरा कर आवास विहीन परिवारों का हाल जाना। अबुआ आवास या प्रधानमंत्री आवास निर्माण के लिए बीडीओ से बात की। दुखनी सोरेन ने कहा कि आवास विहीन परिवारों के लिए आवास बनाने की दिशा में शीघ्र पहल होगी। विदित हो कि इस गांव में पांच ऐसे परिवार हैं, जिनके सिर पर छत नहीं है। सभी के घर टूट गए हैं। ऐसे परिवार प्लास्टिक के नीचे वर्षों से जीवन गुजार रहे हैं। सोमेश मांडी पत्नी और दो संतानों के साथ विगत कई साल से प्लास्टिक के नीचे जीवन गुजार रहे हैं। दुखनी सोरेन ने सोमेश मांडी समेत अन्य आवास विहीन परिवारों से मुलाकात की और स्थिति की जानकारी ली। इस दौरा...