महोबा, फरवरी 12 -- महोबा,संवाददाता। जिले की 31 वीं वर्ष गांठ पर सपाईयों ने शहर में पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा लगवाने की मांग उठाई है। कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री ने शर्तो को शिथिल कर महोबा को जिले की सौगात दी थी। समाजवादी व्यापार सभा के अध्यक्ष संतोष साहू के नेतृत्व में सपाईयों ने नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी अवधेश कुमार को दिए ज्ञापन में कहा कि शहर के मुख्य चौराहे जैसे बिलबई, लवकुश नगर तिराहा, बजरिया तिराहा आदि में पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा लगवाई जाए। कहा कि 11 जनवरी 1995 को जिले की सौगात मिली थी। शहर में पूर्व मुख्यमंत्री की प्रतिमा स्थापित होनी चाहिए। इस मौके पर सभासद राजेश कुमार, जया शक्ति, अशफाक अहमद, फरहान अली, जागेश्वर यादव, राजकुमार वर्मा सहित अन्य अधिवक्ता व सभासद मौजूद रहे हैं।

हिंदी हिन्...