नोएडा, अप्रैल 14 -- ग्रेटर नोएडा, प्रमुख संवाददाता। भाजपा की वरिष्ठ नेत्री उमा भारती की सोमवार देर रात वृंदावन से लौटते वक्त अचानक तबीयत खराब हो गई। उन्हें जेवर स्थित कैलाश अस्पताल भर्ती कराया गया। सेहत में सुधार होने पर उन्हें मंगलवार शाम छह बजे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। भाजपा के नेता व पदाधिकारी उनकी सेहत का हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे। भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री और मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री साध्वी उमा भारती की सोमवार देर रात यमुना एक्सप्रेसवे पर तबीयत खराब हो गई। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें तत्काल जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। जहां स्वास्थ्य जांच के बाद उपचार दिया गया। यह भी पढ़ें- मां कात्यायनी की शरण में पहुंची उमा भारती कार्यकर्ताओं ने बताया कि वर्तमान में उनकी स्थिति सामान्य है और अच्छा महसूस कर रही हैं...