पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा करंगागुड़ी में करेंगे कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन
सिमडेगा, जून 14 -- केरसई, प्रतिनिधि। भाजपा के द्वारा 17 जून को प्रखंड के करंगागुड़ी में एसआईआर को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर रविवार को जिला महामंत्री रवि गुप्ता की उपस्थिति में बैठक हुई। मौके पर बताया गया कि 17 जून को होने वाले कार्यशाला में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। कार्यशाला दोपहर 1 बजे से शुरू होगी। जिसमें केरसई एवं कुरडेग प्रखंड के बूथ अध्यक्ष, बीएलए एवं भाजपा कार्यकर्ता भाग लेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण से संबंधित कार्यों की जानकारी देना तथा बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करना है। रवि गुप्ता ने कहा कि एसआईआर अभियान को सफल बनाने में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.