कन्नौज, अप्रैल 4 -- छिबरामऊ, संवाददाता। मैनपुरी जनपद के किशनी क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में छिबरामऊ के तीन युवकों की मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। इस दुखद घटना पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कन्नौज सांसद अखिलेश यादव ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता देने का भरोसा दिया है। शनिवार सुबह उन्होंने छिबरामऊ के जोन प्रभारी राशिद फ़ारूक़ी से फोन पर बातचीत कर घटना की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने मृतकों के परिजनों से भी फोन पर बात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी इस कठिन समय में परिवारों के साथ खड़ी है। पीड़ित परिवारों की हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। साथ ही, उन्होंने आश्वासन दिया कि छिबरामऊ आने पर वे स्वयं परिवारों से मुलाकात करेंगे।गुरुवार रात तीनों युवक मैनपुरी ...