फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 7 -- फर्रुखाबाद। सपा जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर अपमानजनक टिप्पणी को लेकर शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। सपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि कुछ असमाजिक तत्वों ने अपमानक जनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किए हैं। इस कृत्य से जनप्रतिनिधि की छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया है बल्कि इससे समाज में द्वेष, वैमनस्य और अशांति फैलने की पूरी संभावना है। पुलिस ने प्रमोद बाथम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...