पूर्व मुखिया स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद सिंह की चौथी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित
जमुई, जून 12 -- सिकंदरा । निज प्रतिनिधि शुक्रवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) कार्यालय स्थित चंद्रशेखर भवन परिसर में पूर्व मुखिया एवं वरिष्ठ समाजसेवी कामरेड स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद सिंह की चौथी पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्त्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ भाकपा नेता कामरेड गिरीश सिंह ने की। इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े नेताओं, कार्यकर्ताओं तथा क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने काफी संख्या में भाग लेकर स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद सिंह एक कर्मठ, ईमानदार और जनहित के प्रति समर्पित जनप्रतिनिधि थे। उन्होंने अपने मुखिया कार्यकाल के दौरान विकास, गरीबों के उत्थान और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.