समस्तीपुर, फरवरी 18 -- वारिसनगर। मथुरापुर थाना क्षेत्र के नागरबस्ती गांव में हुए चर्चित लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कांड के मुख्य आरोपी हांसा के पूर्व मुखिया अब्दुस समद खान एवं एक अन्य नामजद अभियुक्त ने सोमवार की देर शाम न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में एक बार फिर मामले की चर्चा तेज हो गई है। करीब एक वर्ष पूर्व नागरबस्ती गांव में आपसी रंजिश के दौरान लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग की घटना हुई थी। इस दौरान ननिहाल में रह रही एक पुलिस निरीक्षक की पुत्री को गोली लग गई थी, जिससे उसकी मौत हो गई थी। मृत लड़की के मामा द्वारा दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में पूर्व मुखिया सहित कई लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए मथुरापुर थाना पुलिस लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी तथा उनके संभावित ठिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.