पूर्व मुखिया व भाकपा नेता रामकुमार का निधन
बेगुसराय, मई 18 -- मटिहानी। मनिअप्पा पंचायत के पूर्व मुखिया भाकपा नेता 80 वर्षीय रामकुमार का रविवार की रात उनके पैतृक आवास पर निधन हो गया। बेगूसराय जिला एवं मटिहानी अंचल के कम्युनिस्ट नेताओं ने उनके पार्थिव शरीर पर पार्टी का लाल झंडा ओढ़ाकर अंतिम सलामी दी। अंतिम दर्शन के लिए उनके पार्थिव शरीर को मनिअप्पा पंचायत सरकार भवन लाया गया। वहां वर्तमान मुखिया मुरारी कुमार, भाकपा नेता प्रताप नारायण सिंह, जिला पार्षद अंजनी कुमार सिंह, जिला पार्षद झूना सिंह, राजकिशोर चौधरी, अंचल मंत्री रामाधार कुमार, रामराघवेंद्र देव, गोवर्धन तांती, मुखिया शोभा पासवान, बिपिन कुमार रूसो, सरपंच मंटून कुमार, अमोद कुमार एवं अशोक साव आदि ने श्रद्धांजलि दी। यह भी पढ़ें- पूर्व मुखिया व भाकपा नेता रामकुमार का निधन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.