पलामू, जनवरी 16 -- मेदिनीनगर। पूर्व मुखिया एवं वार्ड-31 के निवासी इबरार रिजवी अपने समर्थकों के साथ शुक्रवार को झामुमो में शामिल हो गए। जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा ने माला पहनाकर और पार्टी का अंगवस्त्र देकर उन्हें औपचारिक रूप से सदस्यता दिलाई। सिन्हा ने कहा कि इबरार रिजवी के पार्टी में आने से नगर निगम क्षेत्र में झामुमो की स्थिति और सशक्त होगी। उन्होंने कहा कि झामुमो हमेशा से जनहित, आदिवासी, मूलवासी और अल्पसंख्यक समुदाय के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है। इबरार रिजवी ने कहा कि झामुमो की नीतियों और जनसेवा से प्रेरित होकर उन्होंने पार्टी जॉइन की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.