गिरडीह, जनवरी 31 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। मानजोरी पंचायत के पूर्व मुखिया गौरीशंकर साव ने रोजगार सेवक आशुतोष कुमार के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है। इस सिलसिले में पूर्व मुखिया ने गिरिडीह उपायुक्त को आवेदन देकर सिंचाई कूप की राशि भुगतान करने के एवज में दस हजार रुपए रिश्वत मांगने का रोजगार सेवक पर गंभीर आरोप लगाया है। पूर्व मुखिया द्वारा 24 जनवरी को उपायुक्त के नाम दिए गए आवेदन में उल्लेख किया गया है कि मानजोरी के ग्राम मंडरडीह में बिरसा आम बागवानी की सिंचाई के लिए फूलवंती देवी के नाम से वर्ष 2022-23 में सिंचाई कूप दिया गया था। कूप का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। योजना कार्य पूर्ण होने का कागजात भी पूरा कर लिया गया है। भुक्तभोगी रोजगार सेवक से मिलकर सिंचाई कूप की राशि भुगतान करने का आग्रह किया गया। तब रोजगार सेवक ने पूर्व मुखिया से राशि ...