किशनगंज, मार्च 3 -- बिशनपुर। निज संवाददाता जिला मुख्यालय में आयोजित पुलिस सप्ताह कार्यक्रम 2026 के दौरान कोचाधामन प्रखंड के बलिया पंचायत के पूर्व मुखिया मोहिब उर राजा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। डीएम विशाल राज, एसपी संतोष कुमार अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में क्षेत्र में पुलिस को बेहतर सहयोग करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। पूर्व मुखिया मोहिब उर रहमान को थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं व अन्य परिस्थितियों में पुलिस को सकारात्मक सहयोग करने को लेकर प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। इस बाबत पूर्व मुखिया राजा ने कहा कि यह सम्मान का विषय है। इस तरह के आयोजन से पुलिस और पब्लिक के बीच दूरी कम होती है, और लोगों के बीच पुलिस को लेकर एक बेहतर संदेश जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...