पूर्व मुखिया के साथ की गयी मारपीट
सहरसा, जून 30 -- सत्तर कटैया। बिहरा थाना क्षेत्र के मनखाही गांव के समीप सोमवार की शाम हथियार से लैश अपराधियों द्वारा रकिया पंचायत के पूर्व मुखिया अनील कुमार राम के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित पूर्व मुखिया ने बिहरा थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी कहावह अपनी शिक्षिका पत्नी सरिता कुमारी के साथ सहरसा से घर मकुना एक कार्यक्रम में शरीक होने जा रहा था उसी समय मारपीट की एवं छीनझपट का प्रयास किया। बिहरा थानाध्यक्ष इंसपेक्टर संजय कुमार सत्यार्थी ने बताया कि पुलिस द्वारा गहन छानबीन की जा रही है। जल्द ही इस मामले में शामिल लोगों की शिनाख्त कर कार्रवाई की जायेगी। पीड़ित दम्पति घटना को लेकर काफी भयभीत थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.