पूर्णिया, अप्रैल 30 -- हरदा, एक संवाददाता। गंगेली पंचायत के पूर्व मुखिया दिनेश कुमार दास के आकस्मिक निधन से पंचायत एवं प्रखंड क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोग शोक व्यक्त करने उनके आवास पहुंचे। इस अवसर पर गोआसी पंचायत के मुखिया सह कांग्रेस जिलाध्यक्ष अफरोज आलम, पूर्व मुखिया पप्पू यादव, पंचायत सरपंच सुधीर सिंह, योगेन्द्र सिंह, मणीकांत शर्मा, हरदा पूर्व पैक्स अध्यक्ष रमेश मेहता, प्रदीप सिंह, रंजीत सिंह सहित दर्जनों लोगों ने पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। शोकसभा में उपस्थित लोगों ने कहा कि दिनेश कुमार दास कर्तव्यनिष्ठ, ईमानदार और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। वे हमेशा लोगों की मदद के लिए तत्पर रहते थे। सभी लोगों ने शोक संतप्त परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की तथा ईश्वर से दिवं...