मुजफ्फरपुर, जनवरी 5 -- मोतीपुर। बरुराज पश्चिमी पंचायत के पूर्व मुखिया सह समाजवादी चिंतक भुनेश्वर भगत (91) का सोमवार को निधन हो गया। वे पिछले कई महीने से बीमार थे। वे 1978 से 2006 तक लगातार मुखिया पद को सुशोभित किए। अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। निधन पर विधायक डॉ. अरुण कुमार सिंह, मुख्य पार्षद बच्ची देवी, उपमुख्य पार्षद मो. नसीरुद्दीन राय, पूर्व विधायक नंदकुमार राय, प्रमुख प्रतिनिधि राजेश सिंह, जदयू नेता कृष्ण कुमार चौधरी, डॉ. कारू शाही, महंत मकसूदन दास, भागवत साह, बसपा नेता मो. जावेद अहमद, संजय कुशवाहा, संजय साह ने संवेदना जताई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.