बगहा, फरवरी 5 -- बेतिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सिलीगुड़ी से अपह्रत बानूछापर वार्ड-29 निवासी आजाद आलम (25) को पुलिस टीम ने मंगलवार की रात श्रीनगर थाना क्षेत्र के बगही बघम्बरपुर के पूर्व मुखिया मनोज प्रसाद के घर से मुक्त कराया है। अपहरण के 24 घंटे की भीतर पुलिस ने उसे अपने संरक्षण में ले लिया है। इस घटना में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अपहरण में इस्तेमाल की गई कार भी जब्त कर ली है। हालांकि पूर्व मुखिया मौके से फरार हो गया। गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपियों को मुफस्सिल थाने में रख पूछताछ की जा रही है। बानूछापर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि अपहृत युवक बानुछापर वार्ड 29 निवासी अब्दुल कलाम के पुत्र आजाद आलम की बरामदगी बगही बघम्बरपुर निवासी पूर्व मुखिया मनोज प्रसाद के घर से हुई। कार्रवाई के दौरान मनोज प्रसाद फरार हो गये। वहीं इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.