गिरडीह, जनवरी 22 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। धनवार प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत अरखांगो पंचायत की पूर्व मुखिया स्व. रेणु देवी की प्रथम पुण्यतिथि बुधवार को उनके आवास पर श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया तथा नम आंखों से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा में वक्ताओं ने कहा कि स्व. रेणु देवी अपने सरल स्वभाव, मिलनसार व्यवहार और जनसेवा के प्रति समर्पण के कारण सदैव लोगों के दिलों में जीवित रहेंगी। उनके कार्यकाल में पंचायत स्तर पर विकास एवं जनहित के कई कार्य किए गए, जिसे क्षेत्रवासी आज भी याद करते हैं। श्रद्धांजलि सभा में दिवाकर यादव, मिथलेश यादव, मनोज यादव, बिभूति नारायण सिंह, माहेश्वरी राय, गोल्डन यादव, पवन शर्मा, नरेश राय, बुंदलाल यादव, राजेंद्र प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.