पूर्व मुखिया की गिरफ्तारी में निष्पक्ष जांच की मांग
अररिया, मई 10 -- जोकीहाट, (एस)। महलगांव थाना कांड संख्या 76/2026 के मामले में गिरफ्तार चौकता पंचायत के पूर्व मुखिया मोअज्जम अंसारी की गिरफ्तारी को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। अब इस मामले में पूर्व मुखिया के पुत्र सह अधिवक्ता आसिफ अंसारी ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर पूरे प्रकरण की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच की मांग की है। एसपी को दिए गए आवेदन में अधिवक्ता आसिफ अंसारी ने बताया कि उनके पिता पूर्णत: निर्दोष हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि एक पुलिस पदाधिकारी द्वारा व्यक्तिगत प्रतिशोध और दुर्भावना से प्रेरित होकर उनके पिता पर झूठा मुकदमा दर्ज किया गया और उन्हें जेल भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- गलत शपथ पत्र मामले में पूर्व मुख्य पार्षद पर प्राथमिकी दर्ज गौरतलब है कि पूर्व मुखिया मोअज्जम अंसारी को 30 अप्रैल को न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। परिवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.