गिरडीह, मार्च 19 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। झलकडीहा की पूर्व मुखिया रानी मरांडी की रांची रिम्स अस्पताल में इलाज के दौरान बुधवार की शाम मौत हो गई। उनकी तबीयत खराब थी। सूचना मिलने पर गुरूवार की सुबह बेंगाबाद झामुमो प्रखंड कमेटी के पदधारी झलकडीहा गांव पहुंचे और पूर्व मुखिया के शोकाकुल परिवारों से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया। परिवार से मिलने पहुंचे झामुमो प्रखंड अध्यक्ष नुनूराम किस्कू उर्फ टाइगर, नीलकंठ मंडल, विजय सिंह, शिबू मुर्मू, मंजू मरांडी, किशुन सोरेन, सुरेन्द्र सोरेन, बिन्दुलाल मरांडी, केशव मुर्मू, राकेश टूडू सहित कई अन्य लोग शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...