बांदा, मार्च 29 -- बांदा। संवाददाता उत्तर प्रदेशीय पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ जिला इकाई का चुनाव रविववार को कालूकुआं स्थित संगीत महाविद्यालय में कराए गए। पर्यवेक्षक विजय कुमार पांडेय (जिलाध्यक्ष चित्रकूट) व मंडल उपाध्यक्ष प्रेमचंद शिवहरे के दिशा-निर्देशन पर यह चुनाव हुआ। विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनूप कुमार तिवारी, मोहम्मद यूसुफ खान, संरक्षक सुरेश द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष, मांडलिक मंत्री आदित्य प्रकाश द्विवेदी एवं मंडलीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। शैलेंद्र कुमार मिश्र फिर जिलाध्यक्ष बनाए गए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविकरण सैनी, जिला महामंत्री के पद पर राजवीर सिंह, जिला कोषाध्यक्ष के पद पर आलोक कुमार यादव सर्वसम्मति से निर्वाचित हुए। नव निर्वाचित कार्यकारिणी को कल्लू सिंह राजपूत ने प्रमाण पत्र...