बांदा, मार्च 8 -- बांदा। संवाददाता उत्तर प्रदेशीय पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार मिश्र की अध्यक्षता में कैंप कार्यालय में हुई। पदाधिकारी आदित्य प्रकाश शुक्ला जनपदीय कार्यकारिणी का निर्वाचन संपन्न कराने का प्रस्ताव रखा। शिक्षकों की ब्लॉक वार समस्याओं पर समीक्षा की गई। प्रोन्नत वेतनमान आदेश निर्गत होने के बावजूद अभी तक न देने पर ज्ञापन देने की सहमति बनी। जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजवीर सिंह, डा.विद्याभूषण सिंह महामंत्री आदित्य प्रकाश द्विवेदी ने कोटा मनी जमा करने, डेलीगेट्स सूची उपलब्ध कराने का सुझाव दिया। बताया कि निर्वाचन 22 मार्च को चित्रकूटधाम के निकट भरतपुर सामुदायिक हाल में होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...