चंदौली, मार्च 1 -- शहाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में पूर्व माध्यमिक विद्यालय शहाबगंज के आठ छात्रों ने सफलता प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। चयनित सभी छात्रों को कक्षा 9 से कक्षा 12 तक प्रति माह 1000 रुपये की छात्रवृत्ति 12 माह तक प्रदान की जाएगी। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों में हर्ष का माहौल है। सफल होने वाले छात्रों में विकास कुमार, शिवम कुमार गुप्ता, अखिलेश विश्वकर्मा, अनुष्का कुमारी, सोनाली कुमारी, अफ्रोजा बानो, वर्षा कुमारी तथा सागर विश्वकर्मा शामिल हैं। इन विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर यह सफलता हासिल की है। विद्यालय के शिक्षक केशरी नंदन जयसवाल ने कहा कि यह सफलता छात्रों की निरंतर मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.