बाराबंकी, मार्च 30 -- निन्दूरा। विकास खण्ड निन्दूरा क्षेत्र में यूपीएस निन्दूरा की प्रधानाध्यापक व शिक्षक को लोगों ने भावपूर्ण विदाई दी। इस दौरान लोगों की भीड़ रही। पूर्व माध्यमिक विद्यालय निन्दूरा की प्रधानाध्यापक प्रज्ञा त्रिवेदी व सहायक अध्यापक साबिर अहमद के सेवानिवृत्त होने पर एक भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना और स्वागत गीत से हुई। इसके बाद छात्रों ने विदाई गीतों पर नृत्य और लघु नाटिका के माध्यम से गुरु-शिष्य के अटूट रिश्ते को दर्शाया जिसे देखकर उपस्थित जनसमूह भावविभोर हो गया। दोनों शिक्षकों को फूल-मालाओं शाल और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रज्ञा त्रिवेदी ने बच्चों को अनुशासन और निरंतर परिश्रम का संदेश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.