हमीरपुर, मार्च 31 -- राठ। उर्मिला देवी पूर्व माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को परीक्षाफल वितरण किया गया। मुख्य अतिथि बीएनवी डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ.सुरेंद्र सिंह व डॉ.नवीन बुधौलिया ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि देवेंद्र कुमार राजपूत ने पुरस्कार वितरण समारोह में भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता धर्मपाल कोष्टा ने की। इस मौके पर अव्वल आने वाले छात्र छात्राओं को अतिथियों ने पुरस्कृत किया। संचालन विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक पंकज कुमार द्विवेदी ने किया। प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र कोष्टा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.