औरैया, फरवरी 26 -- अजीतमल, संवाददाता। पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिरुहूनी में संकुल स्तरीय शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार ने सरस्वती पूजन के साथ किया। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने की अपील करते हुए कहा कि शिक्षा ही सफलता का मूल आधार है। विद्यालय में शत-प्रतिशत उपस्थिति वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों को सम्मानित किया गया। मौजमपुर, पुर्वा उदोत, टड़वा रंगिया, चांदपुर, बिरुहूनी, सतहड़ी व ब्यौरा के मेधावी व नियमित विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन विक्रम दत्त ने किया। एआरपी विनीत गुप्ता, अनुजा सेंगर, शैलेंद्र सिंह व अरुण तोमर ने शिक्षा के महत्व पर विचार रखे। इस अवसर पर संकुल प्रभारी मनोज अवस्थी सहित शिक्षक, अभिभावक व छात्र-छात्राएं उपस्थ...