औरैया, फरवरी 3 -- फफूंद, संवाददाता। विकासखंड भागनगर की ग्राम पंचायत कोठीपुर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं के स्वास्थ्य और स्वच्छता को लेकर सेनेटरी पैड का वितरण किया गया। इस अवसर पर मासिक धर्म से संबंधित जागरूकता कार्यशाला का भी आयोजन किया गया, जिसमें बालिकाओं को जरूरी जानकारी दी गई। कार्यशाला को संबोधित करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी अंकिता पाल ने छात्राओं को मासिक धर्म से जुड़ी सावधानियों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि जब मासिक धर्म की शुरुआत होती है तो कई बार बच्चियां घबरा जाती हैं, लेकिन इसमें डरने की कोई बात नहीं है। मासिक धर्म इस बात का संकेत है कि शरीर पूरी तरह स्वस्थ है। उन्होंने स्वच्छता बनाए रखने, नियमित रूप से सेनेटरी पैड बदलने और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी। इस दौरान आशा किरण कठेरिया...