पटना, जून 8 -- बिहार अभियंत्रण सेवा संघ के पूर्व महासचिव राजेश्वर मिश्रा के निधन पर संघ ने श्रद्धांजलि दी। इंडेफ अध्यक्ष अविनाश राउल, पूर्व महासचिव केएम सैईद, यूपी अभियंत्रण सेवा संघ के महासचिव आशीष यादव, ओड़िसा के शिवनारायण बारीक, पश्चिम बंगाल के सजल कुमार दास, छत्तीसगढ़ के गिरधारी सागर, कर्नाटक के अनिल ने उनको श्रद्धांजलि दी है। सोमवार को उनका पार्थिव शरीर संघ कार्यालय लाया गया जहां बेसा के महासचिव राकेश कुमार, उपाध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद, अभय कुमार सिंह, अंजनी कुमार, रविन्द्र कुमार सिन्हा, परशुराम सिंह, बालिस्टर सिंह, हीरा नन्द झा, अशोक कुमार वर्मा, नलिन कुमार सिन्हा, आशुतोष, भगवान राय, वीके सहाय, अशोक कुमार रंजन सहित अन्य ने श्रद्धांजलि दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...