मुरादाबाद, मई 26 -- भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने जिलाधिकारी से मिलकर कांठ रोड स्थित अगवानपुर आरओबी की सड़क की हालत बताई। कहा अत्यंत जर्जर सड़क से प्रतिदिन वहां पर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। कई बार लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से इस संबंध में शिकायत की गई है लेकिन अभी सुनवाई नहीं की गई। जिलाधिकारी से मांग की जनहित में इस सड़क की अति शीघ्र मरम्मत कराई जाए। जिससे दुर्घटना से बचाव किया जा सके। मनोज गुप्ता ने कहा कि इस पुल पर पूर्व में हादसे हो चुके हैं। यह भी पढ़ें- अगवानपुर फ्लाईओवर सड़क की बदहाली को डीएम से मिले

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...